आजमगढ़ के साहित्यकार मिथिलेश सिंह मिलिंद ने किया आह्लाद ई-पत्रिका का विमोचन

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान से प्रकाशित ई मासिक पत्रिका का प्रसारण/विमोचन आजमगढ़ के साहित्यकार मिथिलेश सिंह मिलिंद ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार मिलिंद ने सभी शामिल रचनाकारों को बधाई देते हुए संपादक मंडल के इस ऐतिहासिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रसारण के दौरान मंच पर देश-विदेश की जानीमानी हस्तियां मौजूद थीं।‌ आह्लाद की प्रधान संपादिका वंदना नामदेव जी ने आ०मिलिंद जी के इस पुनीत कार्य के लिए कोटिश: आभार व्यक्त करते हुए पत्रिका और साहित्यकारों का सौभाग्य सराहा।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राजेश पुरोहित ने इस अवसर पर संपादक मंडल को बधाई देते हुए सुंदर पत्रिका की व श्रेष्ठ रचनाओं के चयन पर संपादक मंडल की तारीफ की। आह्लाद पत्रिका में साहित्य संगम संस्थान के रचनाकारों की महीने भर की श्रेष्ठ रचनाओं में से चयनित रचनाओं को प्रकाशित किया जाता है। यह पत्रिका तीन वर्ष से लगातार प्रकाशित हो रही है। जिसके संस्थापक संपादक संस्थान के महासचिव यूको बैंक के प्रबंधक चक्रवर्ती साहित्य सम्राट कविराज तरुण हैं व वंदना नामदेव जी से पूर्व इस पत्रिका का संपादन म०प्र० के विज्ञान शिक्षक संस्थान के सहसचिव आदरणीय कैलाश मंडलोई कदंब जी करते थे। इस अंक में तिरपन ज्येष्ठ-श्रेष्ठ व वरिष्ठ साहित्यकारों की रचनाएं शुभाशीष प्रकाशित किया गया है।