आँगनबाड़ी केन्द्रों पर हर माह ई0सी0सी0ई0 दिवस का आयोजन किया जायेगा :- पुलकित खरे

ई0सी0सी0ई0 दिवस की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आँगनबाड़ी कार्यकत्री की होगीः- जिलाधिकारी

हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार हेतु शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण होते है । बच्चे के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मस्तिष्क का पूरा विकास हो जाता है तथा बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ खेल कूद की मनोरंजक विधियों से स्कूल पर्व शिक्षा दिये जाने से बच्चों का पूर्ण विकास होता है। उन्होने बताया कि बाल्यावस्था विकास के महत्व को देखते हुए जनपद के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर हर माह ई0सी0सी0ई0 दिवस का आयोजन किया जायेगा।
श्री खरे ने कहा है कि ई0सी0सी0ई0 दिवस तिथि की जानकारी बच्चों के अभिभाविकों ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पहले से देंगी और  बच्चों के अभिभावकों व समुदाय के बीच समन्वय बनायेगी और लोगो को जागरूक किया जायेगा तथा बाल्यावस्था के समय देखभाल,शिक्षा व बच्चों के सर्वोत्तम सर्वागीण विकास हेतु अभिभावको को बताया जायेगा और दिवस पर जन्म से 06 वर्ष तक के आंगनबाड़ी केन्द्र पर नामांकित तथा अन्य सभी बच्चों एवं उनके माता पिता को भी प्रतिभाग कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मासिक दिवस में पिछले माह हुई बच्चों में गतिविधियों जैसे ड्राइंग, पेंटिग, नाच-गाना, कविता, नाटक इत्यादि से बच्चों में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों से माता-पिता तथा समुदाय को अवगत कराया जायेगा। उन्होने बताया कि आँगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बच्चों को नियमित प्रगति और बच्चों के मूल्याकंन के आधार पर चर्चा करेगीं तथा बतायेगीं कि बच्चें को किस उम्र में करवट लेना, लुढ़कना, खिसकना व घुटने के बल चलना प्रारम्भ करते है और किस उम्र में छोटे – छोटे शब्दों का इस्तेमाल शुरू करते है। उन्होने बताया कि ई0सी0सी0ई0 दिवस पर आँगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका स्थानीय सांस्कृतिक व ऐतिहासिक कहानियों का संग्रह करने के साथ खेल, शिक्षा सामग्री विकसित करने हेतु स्थानीय हस्तशिल्प का बच्चों के माता-पिता एवं समुदाय को दी जायेगी तथा बच्चों को हाथ धोने एवं अन्य साफ-सफाई के बारे में बताया जायेगा।
उन्होने कहा है कि कि ई0सी0सी0ई0 दिवस पर आँगनबाड़ी, सहायिका, ग्राम पंचायत सदस्य, विद्यालय प्रबन्धन समिति, शिक्षक, बच्चों के दादा-दादी व समुदाय के बृद्व लोग, एलएचवी, आशा, किशोरी शक्ति एवं अन्य स्थानीय गैर संस्थाओं के व्यक्तियों द्वारा भाग लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिये है कि ई0सी0सी0ई0 दिवस की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी तथा कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर पर्याप्त स्थान न होने पर उक्त दिवस पंचायत घर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाये।