● बकाया बिल की अदायगी न करने के संदर्भ में विद्युत विच्छेदन के बाद भी विद्युत उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
कछौना (हरदोई): विद्युत उपकेंद्र कछौना अवर अभियंता राज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व वसूली हेतु विद्युत चेकिंग अभियान जारी है जिसमें पूर्व में बकाया विद्युत राशि का भुगतान न करने के एवज में अस्थाई विद्युत विच्छेदन के बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा अनाधिकृत रूप से बिजली उपभोग करते पाया गया, उन पर बिजली विभाग की तरफ से कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है।
बताते चलें कि राजस्व वसूली चेकिंग अभियान के दौरान जिन लोगों का बिल बकाया था उनके द्वारा बिल का भुगतान न करने के एवज में विद्युत कनेक्शन पूर्व चेकिंग अभियान में अस्थाई रूप से विच्छेदित कर दिए गए थे पर उनमें से लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली का उपयोग करते अवर अभियंता ने रंगे हाथ पकड़ा उनमें स्व.अब्दुल्ला सलाम पुत्र हबीबुल्ला निवासी कछौना बाजार पश्चिमी (उपभोगकर्ता- इमरान पुत्र अब्दुल्ला), देवीदीन पुत्र निरंजन, माधौराम पुत्र गजोधर, कन्हैयालाल पुत्र झब्बू, दयाराम पुत्र मिहीलाल, श्रवण कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, संजय कुमार त्रिपाठी पुत्र परमेश्वरदीन सर्वनिवासी ग्राम अरसेनी, नसीम आलम पुत्र हमीद उल्ला निवासी कछौना बाजार, अहसान अली पुत्र सुलेमान निवासी अंबेडकर नगर कछौना, स्व. अल्लादीन पुत्र बक़रीदी निवासी कछौना बाजार पश्चिमी(उपभोगकर्ता- इस्लामुद्दीन पुत्र अलाद्दीन), रामबेटी पत्नी पूरन निवासी तिलकनगर कछौना, शिव कुमार पुत्र मैकू निवासी ठाकुरगंज कछौना, भानु प्रकाश मौर्य पुत्र मंगलू निवासी ठाकुरगंज कछौना, मोहम्मद रसूल पुत्र मोहम्मद छेदा निवासी कछौना चौराहा पश्चिमी, श्रीमती जय देवी पत्नी रणवीर सिंह निवासी ठाकुरगंज कछौना, शमशाद अली पुत्र सिकंदर निवासी कछौना चौराहा पश्चिमी (उपभोगकर्ता-खुर्शीद), मोहम्मद रशीद पुत्र अली मोहम्मद निवासी कछौना चौराहा पश्चिमी, अशोक कुमार यादव पुत्र आसाराम यादव निवासी कछौना चौराहा पश्चिमी, जगन्नाथ पुत्र सरजू निवासी ठाकुरगंज कछौना, सोने लाल पुत्र देवी प्रसाद निवासी ठाकुरगंज कछौना, हरिपाल पुत्र केदारनाथ निवासी तिलक नगर कछौना, उषा त्रिपाठी पत्नी किशन मुरारी लखनऊ रोड कछौना, गिरीश मिश्रा पुत्र राजाराम निवासी लखनऊ रोड कछौना पर एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
विद्युत विभाग द्वारा चलाये गये सघन चेकिंग अभियान से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विभाग का बकायेदारों व बिजली चोरों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरे क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर विद्युत विभाग की जांच टीम में अवर अभियंता राज कुमार गुप्ता के साथ संतोष कुमार (टीजी2), अवधेश कुमार (टीजी2), बी.एल.गौतम (टीजी2), हर्ष सिंह समेत लाइनमैन मौजूद रहे।