सरकार लायी समाधान योजना ।
अब भूल न जाना समय से पूरा बिल देना ।।
कछौना (हरदोई): 2 किलोवॉट तक के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिल का सरचार्ज 100 प्रतिशत माफ यानि सरचार्ज समाधान योजना हेतु कछौना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कल गुरुवार को एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिल में लगा सरचार्ज पूरी तरह से माफ हो जायेगा और शेष बची बिल की राशि उपभोक्ता को जमा करनी होगी। विद्युत बिल के सरचार्ज को माफ करने से शेष बिल भुगतान की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जायेगी। उपभोक्ता कल सुबह 11 बजे नगर पंचायत कछौना पतसेनी के कार्यालय पहुंचकर इस विद्युत कैम्प का लाभ उठायें। उक्त जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने प्रदान की।