अधिशासी अभियन्ता शारदा नगर हरदोई ने अवगत कराया है कि जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक नहर निरीक्षण भवन में 12 जून 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे मा0 उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु की अध्यक्षता में आहूत की गयी हैं।
उन्होने बताया कि बैठक में नहरों की सफाई, नहरों की कटिंग एवं टेल तक पानी पहुंचने, नहरों के कुलाबा संबंधी व्यवस्था, रोस्टर के अुनसार नहरों का संचालन, नलकूपों की बन्दी, राजकीय नलकूपों के संचालन, सिंचाई शुल्क निर्धारण तथा कृषकों से प्राप्त अन्य प्रकार की समस्याओं के निस्तारण आदि पर चर्चा की जायेगी। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।