परिजनों का आरोप सऊदी अरब में मजदूरी करने गए युवक की प्रताड़ना से मौत

एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब गया था युवक नही लौटा वापस, सऊदी अरब से पति का शव दिलाने के लिए डीएम से फरियाद

           हरदोई- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से पेट पालने व चंद रूपयों की खातिर अपना देश छोड़कर दूसरे देश सऊदी अरब में मजदूरी करने गए युवक के शव को दिलाने के लिए एक महिला डीएम की चौखट पर पहुंची।महिला का आरोप है कि उसके पति को वहां पर दो वक्त की रोटी तक न मिलने के चलते मौत हो गयी।अब उसके पति के शव को भी उसे नही सौंपा जा रहा है।परिजनो ने बताया कि उनको बताया गया है कि युवक की वहां पर मौत हो भी हो गई है। अब उसका परिवार उसके शव को स्वदेश भेजने की मांग प्रधानमंत्री तक से कर रहा है। लेकिन उसके गरीब परिवार की पहुंच सिर्फ जिलाधिकारी तक ही है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सूबे की राजधानी लखनऊ का भी एक युवक शामिल है। जिसे विदेश भेजने वाला एजेंट बताया जा रहा है।
            जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची यह महिला हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के उमरारी गांव निवासी वसीम अली उम्र करीब 45 वर्ष की पत्नी खलीका बानो है।डीएम को दी गयी अपनी दरखास्त में उसने कहा है कि घर में बेहद गरीबी के चलते बीते एक वर्ष पूर्व उसका पति सऊदी अरब नौकरी करने गया था। बताया गया कि लखनऊ के भठौली चैराहा निवासी एजाज नाम के युवक ने उसे विदेश भेजने का ठेका लिया था व वहां पर अच्छी जगह पर नौकरी दिलवाने की बात कही थी।आरोप है कि इस पर एजेंट ने डेढ़ लाख रूपए भी लिए थे। युवक को रियाज सउदी अरब भेजा गया जहां पर वह किसी सालिम सउद अलकहतवानी नाम के युवक के पास ऊंट  चराने की नौकरी करने लगा। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने कई बार फोन करके बताया कि उसे मालिक खाना तक नहीं दे रहा है। इसी के चलते बीते शुक्रवार को उसकी वहां पर मौत हो गई। जिसकी जानकारी वसीम के साथियों ने पत्नी खलीफा को फोन से दी। इस पर घर में मातम छाया हुआ है।
           पति की मौत का गम दिल में संजोए आंखों में आंसू लिए वसीम की पत्नी खलीफा को अब जहां अपने तथा परिवार में तीन बच्चों के भरण पोषण की चिंता सता रही है तो वहीं वह अपने शौहर की लाश तक नहीं देख पा रही है। बेहद गरीब तबके से होने की वजह से सभी विदेश मंत्रालय तक नहीं पहुंच सकते इसके लिए मंलगवार को एक प्रार्थना जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें अपने पति की लाश को स्वदेश वापस कराए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही विदेश भेजने वाले एजेंट व  सउदी में मालिक पर डेढ़ लाख रूपए की मांग की भी बात कही गई। फिलहाल लगातार परिवार प्रधानमंत्री से लाश को भारत भेजने की मांग कर रहा है।एडीएम संजय सिंह का कहना है कि परिवार आया था और कानूनी प्रक्रिया इस मामले में अपनाई जाएगी।