अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीकला मे केरोसिन छिड़क कर आत्म हत्या करने वाली महिला के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका किरन (27) वर्ष के भाई मुकदमे के वादी धनीराम पुत्र रामलाल निवासी थानगांव ने किरन के पति मोनू पुत्र मझिलके, श्वसुर, मझिलके पुत्र बाबू , सास रेखा और दादी अजिया सास पत्नी स्व. बाबू पर दहेज की मांग करते हुए प्रताणित करके आग से जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मुकदमें की विवेचना क्षेत्रा अधिकारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गयी है। तहरीर मिलने पर मंगलवार को थानाध्यक्ष दीनिनाथ मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच कर पीएम की कार्रवाई शुरू किया। सीओ सण्डीला भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। एसओ ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले में विवेचना की जा रही है। बताते चलें कि परिजन और अड़ोसी पड़ोसी ग्रामीण मिट्टी का तेल छिड़क कर स्वयं आग लगाकर आत्म हत्या कर लेने की बात आज भी कह रहे हैं दाहेज हत्या मे फंसाये जाने को कह रहे हैं।
Related Articles
संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका
November 2, 2018
0
गोवंश के मामले में दो गिरफ्तार
October 23, 2018
0
रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की हुयी शिनाख्त, पिता ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप
December 2, 2017
0