हरदोई– स्वर्ग से भी भला कोई लौट कर आ सकता है और वह भी रजिस्ट्रार कार्यालय में आकर बैनामा करने।यह बात सुनने में जरूर आश्चर्य होगा लेकिन हरदोई के रजिस्ट्रार कार्यालय में ऐसा हुआ है। यहां स्वर्ग से आकर एक महिला अपने मकान का बैनामा कर चली गयी।इसका खुलासा तब हुआ जब मकान में रह रहे लोगों ने मकान खाली करने से मना कर दिया और बताया कि उनका बैनामा है। ऐसे में अब पुत्र एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंचा और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। एएसपी ने कार्यवाई के आदेश पुलिस को दिए है।
2 अगस्त 1978 को मरने वाली सोनेश्री पत्नी सूरज प्रसाद करीब एक साल बाद 28 फरवरी 1979 को न केवल रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गयी बल्कि महकमे के अफसरों-कर्मचारियों के सामने उन्होंने अपनी जमीन मकान का बैनामा भी कर दिया। चौकिए रजिस्ट्री दफ्तर में हुए बैनामे के समय दाखिल किए गए दस्तावेज यह बयां कर रहे हैं। दरअसल सरजू प्रसाद मूल रूप से सुनैरा थाना पसिंगवां लखीमपुर खीरी के रहने वाले है और वर्तमान समय में वह बागियापुरवा कोतवाली शहर में रहते है।
एएसपी के पास पहुंचे उनके पुत्र कमलाकांत का आरोप है कि शहर कोतवाली आलूथोक दक्षिणी निवासी विजय कुमार शुक्ल व अजय प्रकाश शुक्ल पुत्रगण ओमप्रकाश शुक्ल ने अपने साथी कोतवाली देहात इलाके के अटवा असिगांव निवासी शिवसिंह पुत्र सोहनलाल व रंगपाल पुत्र कुअरपाल के साथ मिलकर फर्जी महिला को उसकी माँ बनाकर आलूथोक में जो मकान है उसका बैनामा करा लिया।मामले की जानकारी जब उसको लगी तो उसने रजिस्ट्री कार्यालय से अभिलेख निकलवाये जिसके बाद उसकी जानकारी सो सकी।जब उसने इस मामले को लेकर 14 सितंबर 2018 को इन लोगों से मकान खाली करने को कहा तो मकान खाली करने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी।मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।एएसपी ने कार्यवाई के आदेश पुलिस को दिए है।