बेहंदर/हरदोई – खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भार्गव का सेवा कार्यकाल पूरा करने पर विदाई पार्टी दी गई। विदाई समारोह में मुख्य रूप से बेहंदर ब्लॉक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बेचेलाल ने कहा कि यह एक अधिकारी के लिए बड़ा गर्व का विषय होता है कि वह अपने अधीन कर्मचारियों के दिलों में छाप छोड़कर सेवानिवृत होते है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भार्गव जी बहुत ही ईमानदार, कर्मठ, और अपने काम के प्रति समर्पित रहे है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के लतीफ हैदर ब्लॉक मंत्री, मोहम्मद लियाकत उपाध्यक्ष ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी आर पी भार्गव जी ने हमेशा ही शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का काम करते थे। आर पी भार्गव ब्लाक को शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदी पर पहुंचाने में खंड शिक्षा अधिकारी की मुख्य भूमिका रही। बेदाग छवि लेकर सेवानिवृत होने व अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाने के लिए वे बधाई के पात्र है। संपूर्ण शिक्षक विभाग ने भी शुभकामनाएं दी, और कहा कि बीईओ हमेशा ही हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहे है। हम उनको आश्वासन दिलाते है कि उनके नक्शे कदम पर चलते हुए खंड बेहंदर को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाएंगे साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपने विकास खंड के शिक्षकों को हमेशा अपने परिवार का समान गाइड किया है और उन्हें हमेशा अपने जीवन मे नई बुलंदियो पर पहुचने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसीलिए विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी और उपस्थित सभी शिक्षक गण साथ मे बिताये अविस्मरणीय पलो को याद कर के भावुक हो गए इस मौके पर मेवालाल, अनुपम द्विवेदी, वकार हुसैन, श्री राम वर्मा, राममिलन, मोहम्मद अतहर, राजीव, उपेंद्र वर्मा, अनुराग शरण, चंद्रप्रकाश मनीष, शिशिर, सुनील, नवीन अब्दुल कादिर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यकारिणी के साथ में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं आदि मौजूद रहे।