तलावली:- शिक्षक का पद कितना गरिमामय पद है। कुछ शिक्षक ऐस होते हैं जिनके व्यक्तित्व से समाज व शिक्षक समुदाय भी प्रभावित होकर उनका अनुसरण करने लगते हैं। लगन मेहनत से विद्यालय स्टॉफ को अपना परिवार जैसा मानने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए आदर्श एक ऐसी ही शिक्षक जिन्हें क्षेत्र में बाबा के नाम से जानते हैं का पदोन्नति होने पर किया गया विदाई समारोह यादगार बन गया।
आज दिनांक 14 जुलाई बुधवार को विद्यालय में शाला समय पश्चात श्री जगदीश चन्द्र जी शर्मा अध्यापक के पदोन्नति द्वारा प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोलडा ब्लॉक भवानी मंडी के पद पर चयन हो जाने के कारण विद्यालय परिवार की और से विदाई समारोह रखा गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह मीना द्वारा की गई। बाबा के उपनाम से जाने वाले श्री जगदीश जी के विद्यालय परिवार को छोड़कर जाने के गम को उन्हें उनके आवास के निकट पदस्थापन की खुशी ने झलकने नही दिया फिर भी विद्यालय के प्रति उनका लगाव एवम् कर्मठता के कारण स्टॉफ के सदस्य भावुक नजर आए। प्रधानाचार्य जी द्वारा दोनों शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भुवन भास्कर अग्रवाल, कुलदीप सिंह, गणेशराम ओला, पुखराज मीना, विद्या देवी जोशी आदि ने अपने अनुभव साझा करते हुए हमेशा याद करते रहने का आशीर्वाद लिया।
इस विदाई समारोह में एक और शिक्षक श्रीनिवास जी पीटीईटी जी के रिष्फल परिणाम में तलावली क्षेत्र के राउप्रावि मल्हारगंज (तलावली) विद्यालय से जालौर हो जाने पर विदाई दी गई।