कछौना (हरदोई) : एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों के हुए तबादलों में कछौना कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह का तबादला पाली थाना में कर दिया गया है।
शनिवार को कोतवाली में मौजूद पुलिस स्टॉफ, राजनीतिक, संभ्रांत लोगों व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। कम समय (संक्षिप्त कार्यकाल) में ही इन्होंने आमजनमानस पर एक अलग छाप छोड़ी। वहीं पाली से तबादला होकर आये नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने कछौना थाने का कार्य भार ग्रहण कर लिया है।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता