बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

            कछौना– लखनऊ हरदोई मार्ग पर हरदासपुर गांव के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया।
           लखनऊ के ठाकुर गंज निवासी आरिफ अपने साथी शाहनवाज निवासी अशरफ टोला सण्डीला के साथ बाइक से जा रहे थे। अचानक हरदासपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सहित दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों युवकों को स्थानीय सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया । यहाँ मौजूद डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि शहनवाज को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा नजर आया।