अल्ट्रासाउंड सेंटर से 70 हजार की नगदी समेत लाखों की चोरी

           मल्लावां – बीती रात को अज्ञात चोरों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर  की दीवार की जाली काटकर नगदी समेत लाखो रुपये का माल पार कर दिया । घटना की जानकारी होने पर अन्य दुकानदारों में हड़कम मच गया ।
         कोतवाली क्षेत्र के गांव पंचमखेड़ा निवासी सतीश यादव पुत्र सुरेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर मिट्टूबाबा के निकट अल्ट्रासाउंड सेंटर है । रोजाना की भांति वह सेंटर बन्द करके चले गए । सुबह जब सेंटर खोला तो देखा कि सेंटर के अंदर रखी लोहे की अलमारी को अज्ञात चोर तोड़कर 1 लैपटॉप और 70 हजार की नगदी पार कर दी । बताया कि चोर सेंटर की दीवार  पर लगी जाली को काटकर अंदर दाखिल हुए हैं । पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की  रिपोर्ट दर्ज की है ।