मोहब्बत वह होती है ,
जो दिमाग से नहीं दिल से निभाई जाती है ।
मोहब्बत वह होती है जो,
जिस्म से नहीं रूह से की जाती है।
मोहब्बत वह होती है जो ,
दो दिलों को आपस में जोड़ती है।
मोहब्बत वह होती है,
जो एक दूसरे के मन की बात को समझ लेती है।
मोहब्बत वह होती है,
जिसे हर कोई पाना चाहता है।
मोहब्बत वह होती है,
जिसमें लोग एक दूसरे से बात करने के लिए तड़पते हैं।
मोहब्बत वह होती है,
जिसमें लोग मर मिटने को तैयार हो जाते हैं।
संजना
11वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ।