पीयूष तिवारी, बेनीगंज :
बेनीगंज, हरदोई : योगी सरकार किसानों के लिये सिंचाई सुविधा के दृष्टिगत सरकारी ट्यूबवेलों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। किसान अपने खेतों में समय से पानी लगाएं ताकि पैदावार अच्छी हो सके और आय दोगुनी हो। किसान इसका फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन दबंग किस्म के लोग आज भी किसानों के काम में रोड़ा अटका देते हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली बेनीगंज के गुजरेहटा गांव से प्रकाश में आया है।
बता दें कि गुजरेहटा गांव के निवासी प्रमोद पुत्र चाटू श्रीवास्तव ने कोतवाली बेनीगंज में बीते दिनांक 11 फरवरी को शिकायतपत्र दिया था। जिसमें बताया कि रात 10:00 बजे सरकारी ट्यूबेल से पाइप लगाकर अपने खेत की सिंचाई करने गया था, तभी मेरे ही गांव के संतोष कुमार पुत्र कालिका प्रसाद पासी ने मौके पर आकर जबरदस्ती मेरा पाइप ट्यूबेल से निकाल दिया। मुझे और मेरे लड़के अरुण को मेरे खेत की सिंचाई करने से मना करने लगे। मेरे विरोध करने पर उपरोक्त लोग मुझे गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगे। सरकारी ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करने को लेकर धमकी देने लगे।
फिलहाल शिकायती पत्र दिए हुए 3 दिन बीत गया है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मांग है की है कि उपरोक्त लोगों पर विधिक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।