- सरकार ने लाभ से वंचित पंचायतों में दो लाख बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से सहकारी आंदोलन को मजबूत करने की मंजूरी दी।
- केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए चार हजार आठ सौ करोड़ रुपये आवंटन किया।
- कैबिनेट की लद्दाख में सभी मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए शिंकू ला टनल के निर्माण को मंजूरी।
- त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी।
- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों में दुनिया में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम बनी।
- महिला क्रिकेट में, वेस्ट इंडीज को भारत ने 6 विकेट से पराजित कर दिया।