बेनीगंज (हरदोई)- भारतीय किसान यूनियन लोक तांत्रिक की ओर से अनिश्चित कालीन पांच सूत्रीय बिन्दुओ को लेकर धरना किया जा रहा है। मालूम हो कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्सी में क्षेत्र के दर्जनों किसान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। ब्लाक अध्यक्ष दीपू शुक्ला, डब्लू सिंह, जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह (वीरू) ने बताया सरकार के शासनादेश के बावजूद आज तक कोथावां ब्लाक की ग्राम पंचायतों में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कोई गोशाला का निर्माण कार्य नहीं करवाया गया।
ग्राम पंचायत में तालाब के किए गए पट्टे व अन्य जमीन के किये गए पट्टे पर दबंगों की मनमानी के चलते गरीब व्यक्तियों को (अधिकार) कब्जेदारी नहीं मिल सकी है। वही पीडि़त दर-दर भटकने पर मजबूर है। बेनीगंज देहात के मजरे उल्जा में पशुचर, चरागह, कब्रिस्तान की जमीन पर दबंग लोगो का कब्जा है। उपजाऊ भूमि खाली करवाए जाने सहित कई बिन्दुओ को लेकर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुये थे।