बावन में हुआ कृषक गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन

          हरदोई- किसानों की जागरुकता के लिए बावन के पंचायत घर के परिसर में एक मेले और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कृषि को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा पशुपालन के लिए भी प्रेरित किया गया।
       मेले का उद्घाटन पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलतें हुए मुकेश अग्रवाल ने बताया उनके पास करीब पच्चीस एकड़ कृषि योग्य भूमि है जिसमे वह स्वम खेती करवाते हैं। अग्रवाल ने कहा कि सही जानकारी से ही अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है। कम से कम लागत पर अधिक से अधिक उत्पादन करके ही किसान समृद्ध हो पायेगा। इसके साथ ही किसान की उपज का सही मूल्य भी मिले तथा बिचौलिए के शिकार होने से किसान को बचाना है। श्री अग्रवाल ने गोष्ठी में मौजूद अधिकारियीं से कहा कि सब्सिटी की खाद और बीज समय पर तथा बिना किसी भेदभाव के सभी किसानों को उपलब्ध कराए जाएं।
        कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मणिनाथ पांडेय ने कहा कि पशुपालन और कृषि एक दूसरे के पूरक हैं किसानों को खेती के साथ ही खेती के साथ ही अच्छी नश्ल के पशुओं को भी पालन चाहिए। वैज्ञानिक विधि के खेती करने पर ही किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकते है।इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक रामसनेही कनोजिया तथा कालीचरण वर्मा ने भी किसानों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। गोष्ठी में बावन के अनेक प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।