हरदोई- उत्तर प्रदेश सरकार ने गौशालाओ के लिए करोड़ो रूपये खर्चा किये है और शहर से लेकर ग्रमीण क्षेत्रो में गोशालाएं बनाई गई है कि जिससे आवारा घूम रहे पशुओं को उसके अंदर बांधा जाए लेकिन उसमें आवारा पशु तो दूर की बात उसमे एक चिड़िया भी नजर नहीं आती है मगर आवारा घूम रहे पशु किसानों के अरमानों पे पानी फेरते नजर जरूर आ रहे है।
जिले में काफी गोशालाएं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में बनाई गई है की जो आवारा घूम रहे पशुओं को उसके अंदर बांधा जाए। मगर गौशालाएं तो शो पीस बनी हुई है लेकिन खेतों में घूमते आवारा पशु किसानों की फसलों को वरवाद करते नजर आ रहे है। कही तो गन्ने की फसल वरवाद करते नजर आ रही है तो कही उर्द की फसलों को बरबाद करते नजर आ रहे है। किसान रात रात भर जाग जाग कर अपनी फसलों की देखभाली करते है कि जिससे वो अपने बच्चो का पेट पाल सके मगर सरकार किसानों की इन समस्यायों पर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है।
इन आवारा पशुओं से किसान तो परेशान है ही लेकिन आम जनता भी इससे काफी परेशान है कि आवारा पशु रोड पर घूमते नजर आते है और जिसके चलते रोड पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते है। काफी लोगो को इन आवारा पशुओं की बजह से अपनी जान भी गवानी पड़ी है फिर भी सरकार इनके लिए कोई भी ठोस कदम नही उठा पा रही है।