हरदोई- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में मासिक बैठक की। मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताई जिसके निदान को लेकर भाकियू ने चर्चा की और मासिक बैठक के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन दिया। मासिक बैठक में कई किसानों ने पुलिस से अपनी शिकायतें बताई कि उनके मामलों में पुलिस कार्यवाई नहीं करती। इसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। रावेंद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष भाकियू ने बताया कि अगर मामले में सुनवाई नही की गई तो वह लोग आगे बढ़कर कार्यवाई के लिए प्रदर्शन करेंगे।