शिक्षक के विरुद्ध शिष्या को भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत

हरदोई- स्कूल के एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल शहर के लखनऊ रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।

बताया गया कि शिक्षक भी उसी स्कूल में पढ़ाता था, जिसे कुछ समय पूर्व निकाल दिया गया है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को 26 नवम्बर 2018 को ही स्कूल से टर्मिनेट कर देने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिक्षक यश श्रीवास्तव के विरुद्ध लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।