हरदोई- मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके रावत ने बताया है कि 10 मार्च 2019 को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रति समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से 09 मार्च 2019 को प्रातः 10 बजे गांधी भवन प्रागंण से प्रारम्भ होने वाली सघन पल्स पोलियो रैली को सांसद अंशुल वर्मा एवं विधायक नितिन अग्रवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
श्री रावत ने बताया है कि रैली में जूनियर स्तर के छात्र-छात्रायें प्रतिभाग करेगें और रैली गांधी भवन से प्रारम्भ होकर नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चैराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहे से होते हुए गांधी भवन प्रागंण में समाप्त होगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा है कि अपने अधीनस्थ विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देशित करें कि अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित पल्स पोलियो रैली में निर्धारित समय से पहले भाग लें।