आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधायक ने बलिदानी के पिता को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

कछौना, हरदोई। सामाजिक न्याय पखवाड़ा व आजादी के अमृत महोत्सव पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में लगे बलिदान-स्तंभ पर माल्यार्पण कर उनके किये गए योगदान को याद किया। वही बलिदान शैलेंद्र के पैतृक गांव पंचमखेड़ा पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। परिजनों को सम्मान में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक द्वारा सम्मान से परिजनों की आंखें वीर बलिदानी पुत्र की याद में नम हो गई। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा शहीद की याद में ग्रामसभा में बलिदान-स्मारक वाटिका शीघ्र बनवाने का प्रयास करेंगे।

      इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह, शिव नारायण सिंह सेवक, महामंत्री शिवम मिश्रा, सनोज कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता