बलिदानियों को याद किया गया

कछौना, हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल में ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश के खातिर खुद को न्योछावर कर देने वालों के बलिदान को याद किया गया। कछौना क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को देश की आजादी में योगदान है। इनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। 

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कछौना के संविलियन विद्यालय को गोद लिया। इस विद्यालय से उनका पुराना नाता है। इस विद्यालय से उनकी पढ़ाई हुई है। विद्यालय पहुंचकर बचपन की याद ताजा हो गई, उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह से कहा इस विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विद्यालय बनाएं। कायाकल्प से क्षेत्र का मॉडल विद्यालय बने। क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बने। विद्यालय में मूलभूत आवश्यकताओं की लिस्ट बनाकर हमें उपलब्ध कराएं। जिससे हम विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराकर विद्यालय में सहयोग कर विद्यालय को विकसित कर सकें। स्कूल चलो अभियान के साथ कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसलिए स्कूल लाने में हम सभी भागीदारी करें।      

इस अवसर पर शिक्षक प्रवीण कुमार, नगर पंचायत प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासदगण, ग्रामप्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, श्रीश मिश्रा, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, पूर्व प्रधान गौतम कनौजिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, शेरू ग्राम प्रधान राजेंद्र गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सिंह कटका, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि गुप्ता, भाजपा युवा नेता अर्चित शुक्ला, युवा मोर्चा मयंक सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी के सहायक सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा आदि गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता