समाज को सकारात्मक सन्देश देने का प्रयास करती फिल्म “पढ़ो बेटी – लड़ो बेटी”

पढ़ो बेटी – लड़ो बेटी फिल्म ” द फ्रीलांसर मीडिया ” के बैनर तले बनने वाली तीसरी फिल्म है । फिल्म बेटी बचाओ – बेटी पढाओ विषय पर आधारित हैं । फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद राम वशिष्ठ ने लिखे है और फिल्म का निर्माण भी राम वशिष्ठ ने किया है । फिल्म के निर्देशक प्रताप दत्ता है जो कई बंगाली और हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है और नैनीताल फिल्म महोत्सव 2017 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त कर चुके है । फिल्म में स्थानीय कलाकारों के साथ – साथ टीवी और थियेटर के बड़े कलाकारों ने भी अभिनय किया है । शैवाल सिन्हा जो थियेटर में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त है उन्होंने फिल्म में काम किया है । संजय मौर्य जो भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं उन्होंने इसमें काम किया है । सुधांशु मिश्रा जो क्षेत्रीय टीवी चैनल पर कई नाटकों में अभिनय कर चुके हैं और थियेटर के उम्दा कलाकार हैं उन्होंने काम किया है । फिल्म बालिका शिक्षा की जागरुकता को लेकर है तो फिल्म में लीड रोल में दो अभिनेत्री हैं जो स्थानीय कलाकार हैं और हमारी पहली फिल्म में भी काम कर चुकी हैं । लीड रोल रेखा ठाकुर और रोशनी बोरा ने निभायें हैं । फिल्म का एक महत्वपूर्ण किरदार है युवा नेता राघव का जो राम वशिष्ठ ने निभाया हैं । फिल्म की शूटिंग सितारगंज के निकटवर्ती कस्बे शक्तिफॉर्म में हुई और फिल्म के सिनेमैटोग्राफर आशीष सिंह ( आशू ) है । फिल्म की एडिटिंग कोलकाता में हुई है और फिल्म के एडिटर एम . सुशमित हैं । फिल्म को 15 मई में प्रतिष्ठित स्थानीय अखबार आधुनिक दुनिया के अवॉर्ड समारोह के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा ।

फिल्म के मुख्य कलाकार –
रेखा ठाकुर, रोशनी बोरा, राम वशिष्ठ, सुधांशु मिश्रा, शैवाल सिन्हा, हरिप्रकाश सिन्हा, संजय मौर्य, सीमा रावत, चंदन राम, विशाल अग्निहोत्री, गुरजीत सिंह, इमरान और दीपक जोशी ।

कुल मिलाकर फिल्म देखने वाली बनी है । फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनी जिस पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के साथ तमाम समाजसेवी संस्थाएं काम कर रही हैं । यह मुद्दा सीधा हमसे और हमारे समाज से जुड़ा हुआ है । समाज में जो संदेश देने का प्रयास राम वशिष्ठ और उनकी टीम ने किया है वह उस पर खरे उतरते हैं । सन्देश प्रधान फिल्म बनाने के लिए टीम को बधाई ।