जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद में चल रहे अर्हता तिथि 01.01.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31.10.2018 को बढ़ाकर 30/11/2018 तक कर दी गई है।
उन्होने बताया कि बढ़ी हुई दावे और आपत्तियों की तिथियों के अन्तर्गत ग्राम सभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों के सत्यापन के लिए एक और तिथि दिनांक 27.11.2018 निर्धारित की है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बढ़ी अवधि के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेंटों के साथ समस्त पदाभिहीत स्थानों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त रूप से एक और विशेष अभियान तिथि दिनांक 18.11.2018 निर्धारित की गई है।