जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि परिषद की 2019 की बोर्ड परीक्षा हेतु भरे जाने वाले आवेदन पत्रों एवं इस हेतु जमा किये जाने वाले परीक्षा शुल्क की अन्तिम तिथि बढ़ाकर टेªजरी चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 08 दिसम्बर 2018 तथा आॅनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर 2018 निर्धारित की गई है। इस सम्बन्ध में प्रबन्धक/प्रधानाचार्य समस्त आलिया/उच्च आलिया स्तर के मदरसों को निर्देशित किया गया है कि समय सीमा के अन्तर्गत परीक्षा शुल्क जमा करे तथा आवेदन पत्र भर कर जमा कराना सुनिश्चित करे।