● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
अलक़ायद-प्रमुख अल जवाहिरी को अफग़ानिस्तान मे संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से चलाये जा रहे आतंकवादी-विनाश-अभियान के अन्तर्गत अयमान अल जवाहिरी को काबुल मे मार गिराया गया है, जिसकी पुष्टि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कर दी है। उस पर द्रोण-द्वारा उस समय दो बमों से हमला किया गया था जिस समय वह अपने घर की सुरक्षित बॉलकनी मे टहल रहा था।
उल्लेखनीय है कि कथित आतंकी पर २५ लाख डॉलर का पुरस्कार घोषित किया गया था। यह वही आतंकी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका मे कराये गये चर्चित काण्ड का प्रमुख अभियुक्त था, जो ११ सितम्बर, २००१ ई० के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन-स्थित ‘वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर काण्ड’ को ध्वस्त करने के साज़िश रचने का ‘मास्टर माइण्ड’ था, जिसमे संयुक्त राज्य अमेरिका के ३,००० लोग की मौत हो गयी थी।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २ अगस्त, २०२२ ईसवी।)