55 रोगियों को 78 लाख 89 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 55 व्यक्तियों को 78 लाख 89 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है । ज्यातादर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी व लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं । मुख्यमन्त्री द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें सुल्तानपुर से श्रीमती अंजू तिवारी, अमेठी से श्री इसरार अहमद और कानपुर नगर से श्री अंशु यादव से आदि शामिल हैं ।