एक पखवारे बाद भी गायब छात्र का सुराग नहीं

             हरपालपुर- अरवल थाना क्षेत्र के निबियाखेडा गाँव मे अपनी बुआ के यहां जा रहा कक्षा छह का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में रास्ते से गायब हो गया था । परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं लगा है । पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है ।
              सुरसा थाना क्षेत्र के दहिगवाँ गांव निवासी प्रमोद का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु अरवल थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करता था । वह श्रीमऊ गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छः का छात्र था । जो कि 19 जनवरी को दिन में अपने घर से अपने फूफा के यहां आ रहा था । वह रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है । परिजनों का बुरा हाल है । परिजनों ने थाने में तहरीर दी है ।