पिहानी- मामूली बात पर हुई मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने सात के विरुद्ध मारपीट, गालीगलौच व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सैदापुर निवासी मुनेश पाल पुत्र फूल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बीती शाम वह अपने खेत से पुआल लेकर आ रहा था कि गांव से बाहर चौराहे पर खड़े रामकुमार, कल्याणी सिंह, अरविंद सिंह व मनोज निवासीगण सैदापुर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जनकर ली है। एक दूसरे मामले में कल्याणी गांव की सरिता पत्नी सरोज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि बीती रात में वह घर पर अकेली थी। गांव के ही सहदेव, कमल व तेजपाल नशे में आकर उसके दरवाजे पर गालीगलौच कर रहे थे। उसके मना करने पर आरोपियों ने उसे डंडों से पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौच और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।