हर पीड़ित फरियादी की रिपोर्ट प्राथमिकता पर लिखी जायेगी :- आलोक प्रियर्दशी

हरदोई- हरपालपुर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित लेखपालों को निर्देश दिये गांवों के अराजक तत्वों, दबंगों की खास जानकारी रखे और गांव के छोटे-मोटे वाद-विवादों को पुलिस के साथ गांव में बैठक कर आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करें।
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियर्दशी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि गांव के अपराधी तत्वों पर विशेष नजर रखें और गांववासियों के माध्यम से उनकी गतिविधियों की जानकारी लेते रहें। उन्होने कहा कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित फरियादियों की रिपोर्ट प्राथमिकता पर लिखी जायेगी और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने थाने के निरीक्षण के दौरान मालखना, कम्प्यूटर रूम, शिकायत अभिलेख देखे तथा आवासीय भवनों की खराब छतों की मरम्मत कराने तथा जल भराव की समस्या दूर करने के लिए वाटर हास्ट वेस्टिगं सिस्टम लगवाने के निर्देश दिये। अनुपस्थित लेखपालों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा इन लेखपालों पर कार्यवाही की जायेगी।