सिरसिया गांव में लगी आग, अग्निशमन दल की मदद से आग पर पाया गया काबू

कुशीनगर- पीआरवी 2543 को थाना नेबुआ नौरंगिया के सिरसिया गांव में आग लगने की सूचना दी गयी । सूचना देने वाले ने बताया कि आग से 3-4 लोगों के घर जल गए हैं । इस सूचना पर यूपी 100 की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची । पुलिस ने फायर स्टेशन को सूचित कर दिया । जब तक अग्निशनन गाड़ी आती पुलिस ने गांव के 2-3 लड़कों की मदद लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । तभी मौके पर अग्निशमन दल आ गया । इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया । अग्रिम कार्यवाही स्‍थानीय थाने द्वारा की जा रही है ।