कुशीनगर- पीआरवी 2543 को थाना नेबुआ नौरंगिया के सिरसिया गांव में आग लगने की सूचना दी गयी । सूचना देने वाले ने बताया कि आग से 3-4 लोगों के घर जल गए हैं । इस सूचना पर यूपी 100 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस ने फायर स्टेशन को सूचित कर दिया । जब तक अग्निशनन गाड़ी आती पुलिस ने गांव के 2-3 लड़कों की मदद लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । तभी मौके पर अग्निशमन दल आ गया । इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया । अग्रिम कार्यवाही स्थानीय थाने द्वारा की जा रही है ।
Related Articles
जूते-चप्पल की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
November 24, 2018
0
गाँव ! हमारा बचपन दे दे !
April 14, 2018
0
ग्राम चौपाल में दिये गये निर्देशों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करें : पुलकित खरे
May 7, 2018
0