अंकित सक्सेना बदायूँ-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08.08.2019 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 193/19 धारा 376(3) भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त फाजिल पुत्र शराफत निवासी औरंगाबाद मासी थाना बिनावर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 179/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त रावेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मनकापुर सरौरा थाना मूसाझाग जनपद बदायूं एवं वारंटी अभियुक्त रनवीर पुत्र जंगी नि0 किसरुआ थाना मूसाझाग जनपद बदायूं सम्बन्धित वाद सं0 624/15 धारा 135 विधुत अधिनियम को गिरफ्तार किया गया । समस्त गिरफ्तार अभि0गण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा कुल 08 व्यक्तियों 1. वेचे सिंह पुत्र मगंली, 2. दाताराम पुत्र भोपाल, 3. बाबू सिंह पुत्र गनेश सिंह निवासी गण वावट थाना कुवरगांव जनपद बदायूं, 4. राजेश पुत्र स्व0 राजवीर, 5. महिपाल पुत्र स्व0 मनोहर. 6. दानिस पाल पुत्र छोटे सिंह, 7. वीरेश पुत्र छोटे सिंह, 8. सोनू पुत्र छोटे सिंह निवासी गण इमलिया थाना कुवरगांव जनपद बदायूं एवं थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों 1. रामलाल, 2. मिहीलाल पुत्रगण मुंशी लाल नि0गण ग्राम प्रहलादपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को गिरफ्तार किय गया । समस्त गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।