मल्लावाँ (हरदोई)- अज्ञात कारणो से लगी आग से पाँच घरो की ग्रहस्थी जल कर राख हो गयी है। ग्रामीणो ने पंपसेट आदि चला कर आग पर काबू पाया है। सूचना पर पहुचे ग्राम प्रधान ने हल्का लेखपाल को सूचना दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतवापुर का मजरा माहिमपुर में अज्ञात कारणों से शाम तीन बजे मनोज के घर अचानक आग लग गयी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया । तब तक आग ने गोवर्धन, सरोज, रामबाबू व लालाराम के मकानों को अपने आगोश में ले लिया । जब तक लोगों ने पंपसेट चला कर आग बुझाई तब तक पांचो घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गयी । सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राम महेश ने लेखपाल को सूचना दी है और बताया कि मनोज की 40 हजार की नगदी व गोवर्धन की 43 हजार की नगदी भी जल कर राख हो गयी है । रूपए के बारे में बताया कि दोनों लोगो ने आलू बेचा था जिसका रूपया घर पर रखा था । प्रधान ने बताया कि लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक लेखपाल के न पहुंचने तक आग मे हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।