शिक्षामित्र के घर में घुसकर चोरों ने 5 लाख के जेवरात चुराए 

-1शहर के मोहल्ला उत्तरी आलू थोक का मामला
-शहर पुलिस को दी गई चोरी होने की जानकारी
           हरदोई– इन दिनों जहां शहर में बिजली गुल हो जाने से लोग परेशान हैं। वहीं चोरों ने भी लोगों पर सितम ढाना शुरू कर दिया है इसी कि हकीकत का मामला एक सामने आया है। जिसमें चोरों ने घर में घुसकर पूरा घर खंगाल डाला। जहां से 5 लाख से अधिक के जेवरात चोरी कर ले गए। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले में जांच करने में जुटी है।
            कोतवाली शहर के मोहल्ला उत्तरी आलू थोक निवासी अजय गुप्ता घर में बिजली ना होने से अपने परिवार के साथ व उनके घर में रह रहे किराएदार छत के ऊपर सो रहे थे। उनका कहना है रात में करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच में चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अजय गुप्ता के मुताबिक चोरों ने उनके घर से एक सोने की चैन, एक बच्चे की सोने की चेन, 5 सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का हार, नथुनी, टीका,4 जोड़ी सोने के झाले व किराएदार का सोने का एक मंगलसूत्र एक मोबाइल चोर उठा ले गए हैं इस तरह से करीब 5 लाख से अधिक का सामान चोरों ने पार कर दिया। वहीं कोतवाली शहर के एस एस आई घनश्याम शुक्ला का कहना है पूरे मामले की जांच की जा रही है। घर में कहीं भी ना तो सेंध लगी है न ही कही के ताले टूटे पाए गए हैं। ऐसी स्थिति में घटना संदिग्ध लग रही है। हालांकि जहां पर बेड-बॉक्स है वहां पर सामान बिखरा हुआ पाया गया है। मामले की जांच चल रही है।