माधोगँज (हरदोई)- पति की मृत्यु के बाद परिवारी जनों ने जयदाद से बेदखल कर पत्नी व् बच्चे को मार पीट कर घर से निकाल दिया।पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई । पीड़ित की गुहार पर जिलाधिकारी ने एस पी को जांच कराने के आदेश दिए ।
थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा गब्भी निवासिनी रूबी पत्नी धर्मेंद्र कुमार कश्यप ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मेरे पति की मृत्यु बीमारी के चलते 6 वर्ष पूर्व हो गयी थी । तब से मेरे जेठ बंशीलाल पुत्र रामजीवन व् जेठानी गुड़न्न पत्नी बंशीलाल मुझे व् मेरी 5 वर्षिय पुत्री को घर खेत सामान में हिस्सा न देने की नीयत से मार पीट कर मेरे सामान को रख लिया व् मुझे भगा दिया । जिस पर प्रार्थनी ने न्यायालय में मुकदमा कर दिया । विपक्षी गणों ने गांव के गणमान्य लोगो के बीच सुलह समझौता के दौरान प्रार्थनी से मकान के वास्ते 75000 रुपया लेकर मुकदमा वापस करा दिया । जिसके पश्चात विपक्षीगण द्वारा मुझे मेरे हिस्से का मकान आज तक नही दिया गया । विपक्षियों द्वारा मुझे गन्दी गन्दी गालिया व् जान से मारने की धमकी मिल रही है । जिसकी शिकायत पुलिस से की जिस की कोई सुनवाई नही हुई । पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है ।