आपसी रंजिश में की गई प्रधान के भाई की हत्या में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मनोज शुक्ला; ब्यूरो प्रमुख; अमेठी :

थाना क्षेत्र जामो के अन्तर्गत ग्राम सूरतगढ़ के प्रधान के भाई के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते प्रधान निजाम के भाई सलमान का पहले अपहरण फिर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे दिया।

इस मामले में पुलिस ने चार अपराधी दिनेश, शानू, विनीत, हिमांशु के नाम का खुलासा करते हुए है बताया की घटना के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड दिनेश पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने अब दो अपराधी दिनेश और शानू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है जबकि दो अपराधी विनीत और हिमांशु अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।