● नगरवासियों ने खुशी का किया इज़हार ।
सिराथू, कौशाम्बी : भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। वहीं इस वैश्विक कोरोना महामारी संकट के दौरान शासन के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी के नगर पालिका , नगर पंचायत के समस्त वार्डों का वार्षिक सर्वेक्षण करवाया गया। सर्वेक्षण में कौशाम्बी जनपद की नगर पंचायत अजुहा देश में 26 वां व प्रदेश में 20 वां स्थान प्राप्त किया।
अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूरे नगर में स्वच्छ निगरानी समिति सदस्यों की देखरेख में सभी वार्डो में सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा साफ सफाई कराया जाता है। संपूर्ण नगर की सफाई कर चूना, कीटनाशक फॉगिंग व सेनेटाइजर बराबर कराया जा रहा है। आगे भी इससे ज्यादा मेहनत के साथ हम लोग टीम वर्क करेंगे।
चेयरमैन अनिलकुमार ने सभी मेहनतकश कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा शीर्ष स्थान में नगर पंचायत अजुहा का नाम आना समस्त नगरवासियों के जनसहयोग से ही नगर स्वच्छ बना है और आगे भी बना रहेगा।
नगर के सभासद फूल चंद्र केसरवानी, रवि अग्रहरि, ज्ञानचंद्र पाल, पीयूष सिंह, सुघर सिंह, कृष्ण कुमार बाजपेयी, मनोनीत सभासद सौरभ केसरवानी, चंद्रपाल सिंह व विजय कुमार पटेल आदि समस्त सभासदों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत अजुहा का देश व प्रदेश में 20वां व 26वां स्थान लाना अधिशाषी अधिकारी के अथक प्रयास तथा कर्मचारियों के अथक परिश्रम से हुआ है। सभासदों ने संकल्प लिया कि 2021 सर्वेक्षण में नगर को प्रथम श्रेणी में लाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारियों का भरपूर सहयोग किया जायेगा।
वहीं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश कुशवाहा, कपूरचंद्र केसरवानी, मंगल प्रसाद मौर्य (नेता जी), सिद्दीक हसन उर्फ अम्बर भाई, ब्लाक प्रमुख कड़ा अनुज सिंह यादव, अजय सिंह यादव, रमेशचंद अग्रहरि, रमेश चन्द्र केसरवानी ने कहा कि हमारा नगर पंचायत पूरे देश में 26वा एव प्रदेश में 20 व स्थान प्राप्त किया है। नगर को सफलता के शिखर पर पहुंचाने के लिए युवा अधिशाषी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में चेयरमैन अनिलकुमार तथा युवा सभासदों की टीम व कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।
—————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट