गौसगंज ग्रामपंचायत प्रधानपद हेतु पड़े मतों की होगी पुनर्मतगणना, एस०डी०एम० कोर्ट सण्डीला का आदेश

कछौना, हरदोई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में ग्राम सभा के प्रधान पद चुनाव में अंजू पत्नी रवीश कुमार सिंह अपने विपक्षी हसमतुन निशा पत्नी रियाजुउल हक से 10 मतों से चुनाव हार गई थी।

मतगणना से असंतुष्ट प्रधान प्रत्याशी अंजू सिंह ने पुनः मतगणना के लिए एसडीएम कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने मुकदमा चलने के बाद एसडीएम ने पक्षों के बयान पर निर्णय लेते हुए पुनः मतगणना रिकाउंटिंग का आदेश जारी किया। रिकाउंटिंग के लिए तिथि 6 मई निर्धारित की गई। कोर्ट में अपना पक्ष रखने पर रिकाउंटिंग के निर्देश पर प्रधान प्रत्याशी अंजू ने खुशी जाहिर की।