महोबा में पीआरवी 1256 को कोतवाली महोबा अन्तर्गत सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल (हीरो स्पलेंडर प्लस) कीड़ारी फाटक से 100 मीटर की दूरी पर पड़ी है । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बाइक को कब्जे में ले लिया । पुलिस ने जब देखा तो उसके बैग में एक रजिस्टर पड़ा मिला । उस रजिस्टर में जो नाम, मोबाइल नम्बर अंकित था, उस पर बात की गई तो पता चला कि वह मोटरसाइकिल एक दिन पहले चोरी की कर ली गयी थी । वाहन मालिक ने बताया कि कल वह प्रदर्शनी देखने रामलीला मैदान महोबा गया था और वहीं से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी और चोरी की सूचना कोतवाली महोबा पुलिस को दे दी गयी थी । इसके बाद उक्त वाहन को थाने के सुपुर्द कर दिया गया ।
Related Articles
पुलिस द्वारा न्याय न मिलने पर मृतक का परिवार बैठा धरने पर
May 11, 2018
0
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली
March 13, 2018
0
फरार डकैत चढ़ा पुलिस के हत्थे, कस्बे सहित जनपद में कई स्थानों पर पड़े डाके में था शामिल
December 26, 2017
0