तेलंगाना राष्ट्र समिति के पूर्व सांसद बूरा नरसैय्या गौड़ और कई अन्य नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव और जी किशन रेड्डी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर श्री गौड़ ने कहा कि वे तेलंगाना के विकास के लिए काम करना जारी रखेंगे। श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा राज्य में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।