बालाजी महाराज के विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

बजरंगी के जयकारों के साथ भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

कछौना (हरदोई)। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में लखनऊ-हरदोई रोड पर स्थित ‘शिवमनिका कॉम्प्लेक्स’ में मंगलवार को बालाजी महाराज के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों व राहगीरों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

बताते चलें कि कछौना नगर के शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आयोजित हुए बालाजी महाराज के विशाल भंडारे के कार्यक्रम की शुरुआत में आचार्य अनिल शास्त्री के द्वारा बालाजी महाराज के विधि-पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद कोतवाली कछौना परिसर में स्थित बजरंगबली के अति प्राचीन व मान्यताओं वाले मंदिर ‘श्री-लंगड़ेदास बाबा मंदिर(कुटी)’ में बालाजी महाराज को भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में नगर के भक्तजनों व राहगीरों ने बजरंगबली के जयकारों के भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक व शिवमनिका कॉम्प्लेक्स के ऑनर, कछौना के ठाकुरगंज निवासी सोनू सिंह ने बताया कि बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा तथा मित्र-बंधुओं के सौजन्य व टीम के सहयोग से प्रत्येक वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। दोपहर से प्रारंभ हुए भंडारे में शाम तक सैकड़ों भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर भक्तजनों व सहयोगियों में संग्राम सिंह, अटल बिहारी सिंह, सभासद अभय सिंह टिंकू, अनूप सिंह, दुर्गेश गुप्ता, रुचिन विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, सूर्यप्रताप सिंह, राजू यादव, सत्येन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, गुड्डू मिश्रा, शिवनारायण सिंह ‘सेवक’, दीपू सिंह, विजय गुप्ता, शानू सलमानी, शैलेन्द्र मिश्रा, मोनू, मोहम्मद याकूब, शेरा, जग्गा, बाबा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगऱ