लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के साथ पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

31 अक्टूबर को पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व कालेज का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साथ ही नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी के माननीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया। कालेज के ऊर्जावान युवा प्रबन्धक इं.अचिन सिंह पटेल का श्री प्रदीप नारायण मिश्र द्वारा माल्यार्पण किया गया ।

श्री प्रदीप नारायण मिश्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2015-2016 के “विज्ञान शिक्षक सम्मान” से किए गए सम्मानित

ज्ञात हो कि गत 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्री प्रदीप नारायण मिश्र को विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । इस अवसर पर श्री प्रदीप नारायण मिश्र को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए अध्यक्ष श्री बाबूलाल वर्मा, प्रबन्धक व संरक्षक महोदय डा. नरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में कालेज की प्रधानाचार्या आदरणीया कु.इन्द्रा देवी, उपप्रधानाचार्य, राजीव कुमार मिश्र जी व श्री सुशील कुमार कनौजिया जी द्वारा विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री प्रदीप नारायण मिश्र जी को सम्मानित किया गया। श्री मिश्र ने इस मौके पर कालेज परिवार, गुरूजनों , मित्रों व शिष्यों द्वारा दिये गये सम्मान, शुभाशीष व शुभकामनाओं के लिए नमित भाव के साथ कहा कि मैं अपने कालेज प्रशासन द्वारा विज्ञान सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों हेतु स्वतंत्रता प्रदान करने के साथ -साथ संसाधन उपलब्ध कराने व मित्रों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

पी. बी. आर. इण्टर कॉलेज गौसगंज के शिक्षक प्रदीप मिश्र को मिलेगा विज्ञान शिक्षक पुरस्कार 2015-16