राघवेन्द्र कुमार ‘राघव’ (प्रदेश प्रभारी- दैनिक राष्ट्रीय प्रस्तावना)-
हरदोई जिले के गौसगंज में पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप नारायण मिश्र को उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 25 अक्टूबर को लखनऊ के लोक भवन में विज्ञान शिक्षक सम्मान से सम्मानित करेगी । श्री मिश्र नवोन्मेषी शिक्षा के लिए जाने जाते हैं ।
प्रदीप नारायण मिश्र ने शिक्षक नेशनल रिसोर्स पर्सन (विज्ञान) के रूप में कार्य किया है । राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रिसोर्स पर्सन व गाइड टीचर की भूमिका का निर्वाह करने के बाद वह समन्वयक -पी.बी.आर. विज्ञान क्लब (सम्बद्ध- विज्ञान प्रसार नेटवर्क आफ विज्ञान क्लब, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) की भूमिका का शिद्दत से निर्वहन कर रहे हैं । श्री मिश्र ने कमला नेहरू संस्थान सुलतानपुर से ग्रेजुुएजशन, पी.जी., बी.एड. एवं डा. राम म.लो.अ. विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्र में पी.जी. किया । साथ ही राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान इलाहाबाद से डेम कोर्स भी किया।
श्री मिश्र रसायन व शिक्षा शास्त्र दोनों में परास्नातक हैं । पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज गौसगंज में वह 2003 से शिक्षण कर रहे हैं । विज्ञान की लोकप्रियता के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ – साथ अभिनव शिक्षण विधियों के विकास के लिए वह निरन्तर प्रयासशील है । प्रदीप नारायण मिश्र की इन्हीं सेवाओं व इनके समर्पण के लिए राज्य सरकार द्वारा काउन्सिल ऑफ़ साइन्स एण्ड टेक्नॉलॉजी उत्तर प्रदेश की ओर से 25 October 2018 को Science Teacher Award 2015-16 (विज्ञान शिक्षक पुरस्कार 2015-16) से सम्मानित किया जाएगा ।