पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ा

कछौना-थाना क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से चल रहे जुआ के फड़ो पर इलाकाई पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बीते दिवस जहां पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ा था। वही मंगलवार को भी कोतवाली पुलिस ने जुआ के फड़ पर छापा मारते हुए कस्बे के राधेश्याम पुत्र सुन्दर लाल, अमितेश पुत्र सिया राम कश्यप, मनोज कुमार सिंह पुत्र शिव शरण कुमार, वहीद पुत्र हमीद सहित पाँच जुआरियों को कस्बे के इमलीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे से जुआ खेलते गिरफ्तार करने की बात बतायी ।

कोतवाली प्रभारी राय सिंह ने बताया पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुएं के फङ  से ₹3000 की नकदी व ताश के पत्ते बरामद हुये है । खास बात यह है कि कछौना में बड़े बड़े जुएं के फड़ सजते है उन पर हाथ डालने में पुलिस हिम्मत नहीं जुटा पा रही है व ताश खेलने वालों को जेल भेज कर मामले से इति श्री की जा रही हैं। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि जुंवे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।