आर०के० त्रिपाठी ‘राघव’ –
हरदोई : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और गुड पुलिसिंग के लिये हरदोई के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। हमेशा ही पुलिस एक्टिविज्म को लेकर पुलिस विभाग में तैनात अधिकारियों के तबादले लगातार होते रहते हैं। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय में कई थानाध्यक्षों के तबादले हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदोई से मिली सूचना के अनुसार बघौली के थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र सरोज को कासिमपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कासिमपुर में तैनात रहे दीपक सिंह रघुवंशी को प्रभारी निरीक्षक माधौगंज बनाया गया है। सोमपाल गंगवार एस०एस०आई० मल्लावाँ को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बघौली थानाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। चौकी प्रभारी कताई मिल, संडीला धर्मदास सिद्धार्थ (एस०आई०) को एस०एस०आई० के रूप में माधौगंज में तैनात किया गया है।