विपिन कुमार, अमरोहा-
बुधवार की सुबह हुयी तेज बरसात ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जमकर कहर ढाया है। कहीं पेड़ तो कहीं मकान गिरने की सूचनायें मिली है। जनपद अमरोहा विकास खंड गजरोला के गांव तिगरी में भी एक मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। जिसमें मकान के अंदर बैठे तीन महिला व एक वृद्ध घायल हो गये। दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

तिगरी निवासी जगवती ने बताया की बीती सुबह तेज बरसात होने से उसका मकान गिर गया । जिसमें तिगरी निवासी जगवती पत्नी स्वर्गीय किशन सिहं उम्र 40 वर्ष, जगवती के बेटे की पत्नी चंद्रवती उम्र 35 वर्ष तथा थाना नोगांवा सादात के गांव मनोवरपुर निवासी उसकी ननद गोमती देवी पत्नी पतराम उम्र 55 वर्ष, पतराम पुत्र मंगला उम्र 60 वर्ष चारों ही मकान के नीचे दबकर घायल हो गये। चीखपुकार सुनकर आसपास के पड़ोसियो ने मलबा हटाकर जल्दी से चारों को बाहर निकाला ओर गजरौला के सीएचसी में भर्ती कराया । चंद्रावती व गोमती की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंचे धनोरा तहसीलदार राकेश कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है जगवती के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर ग्राम प्रधान से जगवती के घर राशन भेजने को कहा है।