शरीकपुर सुमाली गांव में दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान

विपिन कुमार, अमरोहा-


जनपद अमरोहा के विकासखंड गजरोला के गांव शरीकपुर सुमाली गांव में दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंचे धनोरा तहसीलदार राकेश कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है।

जब शरीकपुर सुमाली निवासी गोपाल से जानकारी चाही गयी तो उनका कहना था कि बीती सुबह तेज बरसात के समय आकाशीय बिजली गिरने से उनके मकान की दीवार फट गयी और मकान के अंदर रखे टी.वी. इन्वर्टर पंखे आदि सब ध्वस्त हो गये। वहीं दूसरी ओर विनोद पुत्र रुढे के यहां भी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी पत्नी बेहोश हो गयी । लेकिन कुछ समय पश्चात वह स्वयं ही होश में आ गयी। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर पहुंचे धनोरा तहसीलदार राकेश कुमार ने भी मौके का मुआयना किया है। राकेश कुमार का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।